फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rajni Sao will hoist the tricolor on the 19,565 feet high Mount Kanmo peak of Himachal Pradesh

Sant Kabir Nagar News: हिमाचल प्रदेश की 19,565 फुट ऊंची माउंट कानमो चोटी पर तिरंगा फहराएंगी रजनी साव

Thu, 07 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 07 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rajni Sao will hoist the tricolor on the 19,565 feet high Mount Kanmo peak of Himachal Pradesh
पर्वतारोही रजनी साव को तिरंगा भेंट करते विधायक गणेश चौहान और अन्य। 
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही व जिले के मगहर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम रजनी शाव आगामी 15 अगस्त को हिमाचल प्रदेश की 19565 फुट ऊंची पर्वत की चोटी माउंट कानमो पर तिरंगा फहराएंगी। जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ ही अन्य अधिकारियों ने रजनी साव को 79 फुट लंबा तिरंगा झंडा देकर रवाना किया। इस झंडे को वह देश की स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगांठ पर हिमाचल की सबसेब ऊंची चोटी पर फहराएंगी।
विज्ञापन

रजनी ने इससे पहले भारत में कई चोटियों की चढ़ाई की है और भारत का तिरंगा इन चोटियों पर फहराया है। वहीं तीन महाद्वीप की भी चढ़ाई की है। दक्षिण अफ्रीका यूरोप और ऑस्ट्रेलिया की चोटियों पर भी वह चढ़ाई कर चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश के बेस कैम्प से वह 11 अगस्त को अपनी चढ़ाई शुरु करेंगी हिमाचल प्रदेश में (माउंट कानमो) जिसकी ऊंचाई 19565 फीट है उसपर फतह करेंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और संतकबीरनगर का प्रतिनिधित्व करते हुए 15 अगस्त को 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर वह 79 फीट का अपने भारत का तिरंगा इस चोटी पर फहराएंगी। इस दौरान धनघटा क्षेत्र के विधायक गणेश चौहान के साथ ही अन्य अधिकारियों ने भी उनको शुभकामनाएं दीं। उनकी विदाई के अवसर पर विभिन्न स्कूलों की छात्र - छात्राएं भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------------------
धनघटा तहसील क्षेत्र के करमा गांव की निवासी हैं रजनी
रजनी साव जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र के करमा गांव की निवासी हैं। यह गांव उमरिया बाजार के पास स्थित है। रजनी साव के पिता रामअद्या साव किसान हैं तथा मां श्यामकली गृहिणी हैं।। तीन भाइयों और दो बहनों में रजनी दूसरे नंबर की हैं। उनके दादा रामनयन साव गृहस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed