{"_id":"67cc888a5b3bb4977d0de022","slug":"rajkishore-died-due-to-infection-and-bleeding-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-129644-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संक्रमण और रक्तस्राव से हुई राजकिशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संक्रमण और रक्तस्राव से हुई राजकिशोर की मौत
Sat, 08 Mar 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आंख की रोशनी गवांने वाले राजकिशोर की मौत संक्रामक झटका और रक्तस्राव से हुई है। नेत्र विशेषज्ञ समेत तीन चिकित्सक के पैनल ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आंख के ऑपरेशन के बाद संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया था। वहीं आंख की रोशनी गवांने वाले अन्य पीड़ित भी राजकिशोर की मौत के बाद से काफी परेशान हैं।
महुली थाना पर अग्रवाल नेत्रालय के चिकित्सक डॉ. अभिनव अग्रवाल के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस ने राजकिशोर निवासी सिकरी का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। जहां पर नेत्र चिकित्सक की अगुवाई में तीन चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम करके रिपोर्ट पुलिस के पास भेज दिया। वहीं परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में (सेप्टिक शॉक एंड हेमरेज) संक्रामक झटका व रक्तस्राव और (एंटीमार्टम हेमोप्युथोरैक्स) यानी मृत्यु से पहले फेफड़ों के बीच रक्त जमाव से राजकिशोर का मौत हाेने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
आंख के ऑपरेशन के बाद खून के रास्ते पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया। फेफड़े के आसपास पस भर गया था। जिसकी वजह से राजकिशोर की सदमे से मौत हो गई। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है। राजकिशोर की मौत और केस दर्ज होने की जानकारी होने के बाद अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी अस्पताल बंद करके फरार हो गए।