फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rajini will hoist the tricolor on Australia's highest peak on Independence Day

Sant Kabir Nagar News: स्वतंत्रता दिवस पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराएंगी रजनी

Sat, 03 Aug 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 03 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rajini will hoist the tricolor on Australia's highest peak on Independence Day
- संतकबीरनगर की बेटी ने बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद लेकर शुरू की यात्रा
विज्ञापन

- 10 को आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजिअस्को पर शुरू करेंगी चढ़ाई

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। जिले की बिटिया रजनी ने इस साल स्वतंत्रता दिवस पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजिअस्को पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में बतौर एएनएम तैनात पर्वतारोही रजनी साव ने शनिवार को गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद अयोध्या के लिए पदयात्रा शुरू की। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के बाद सात अगस्त को दिल्ली रवाना होंगी और वहां से नौ अगस्त को ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगी।
धनघटा तहसील के उमरिया गांव की रहने वाली पर्वतारोही रजनी साव ने बताया कि वह 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजिअस्को पर तिरंगा फहराने के लिए शनिवार को गोरखनाथ मंदिर से पदयात्रा शुरू की हैं, जो छह को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने के बाद खत्म होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 को कोजिअस्को पर्वत की चढ़ाई शुरू होगी जाे 15 को तिरंगा फहराने के साथ संपन्न होगी। कोजिअस्को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में स्नोई पहाड़ियों की मुख्य श्रृंखला में स्थित एक पर्वत है, जो समुद्र तल से 2228 मीटर ऊंचाई पर है। रजनी ने कहा कि उनकी पदयात्रा का एकमात्र उद्देश्य मातृशक्ति को जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। पर्वतारोही का स्वागत करते हुए पूर्व चेयरमैन अश्विनी कुमार गुप्ता ने कहा कि रजनी साव ने साबित कर दिया है कि महिलाएं भी पुरुषों से पीछे नहीं है। इस दौरान पर्वतारोही रजनी को मगहर के सेमरा बाईपास पर केसरिया गमछा देकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रदीप गुप्ता, रंजीत कन्नौजिया, अष्टभुजा यादव, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सुनील कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माउंट युनम पर भी फहरा चुकी हैं तिरंगा
रजनी इससे पहले 15 अगस्त 2022 को हिमाचल प्रदेश में समुद्रतल से 20049 फुट ऊंचाई पर स्थित माउंट युनम पर सौ फीट का तिरंगा फहरा चुकी हैं। वहीं माउंट हनुमान टिब्बा समेत कई अन्य चोटियों पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रिका के किलिमंजारों और यूरोप के सबसे ऊंचे पर्व एल्ब्रुस पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed