{"_id":"684f114ddc846ce079021e88","slug":"rajasthan-police-raids-khalilabad-in-search-of-a-girl-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134178-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवती की तलाश में राजस्थान पुलिस का खलीलाबाद में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवती की तलाश में राजस्थान पुलिस का खलीलाबाद में छापा
Mon, 16 Jun 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के पठान टोला से राजस्थान पुलिस ने एक युवती को बरामद किया। वह युवती पिछले दिनों राजस्थान से भगाई गई थी। भगाने वाला युवक अंबेडकर नगर जनपद का था और शादीशुदा था। बकरीद से पहले राजस्थान से किशोरी को भगाकर लाया था। परिजनों ने वहां केस दर्ज कराया था।
आंबेडकरनगर जनपद के जहांगीरगंज थानाक्षेत्र का निवासी युवक राजस्थान के जिला व थाना कोटपुतली में रहकर कारपेंटर का काम करता था। बकरीद में वह घर आया तो वह वहां से एक दूसरे संप्रदाय की एक युवती को भगाकर ले आया। जबकि इससे पहले वह आंबेडकरनगर से एक युवती को भगाकर लाया था और उसके साथ लव मैरिज कर ली थी।
इसके बाद राजस्थान की कोटपुतली पुलिस के एक एसआई, दो पुलिसकर्मी, एक महिला पुलिस की टीम युवक को खोजते हुए यहां तक पहुंचे। उसकी लोकेशन कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पठान टोला में बता रहा था।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस के साथ संपर्क करके जब खोजबीन शुरू की तो आरोपी युवती को खलीलाबाद कोतवाली के पास छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद राजस्थान पुलिस युवती को लेकर देर शाम राजस्थान के लिए रवाना हो गई। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि राजस्थान पुलिस अपहृत युवती को खोजने के लिए आई थी। युवती बरामद हो गई। पुलिस टीम आवश्यक कार्रवाई करके युवती को लेकर राजस्थान चली गई।