फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rainfall in santkabirnagar, cold increase

बारिश से बढ़ी ठंड, सड़कों पर पसरा कीचड़

Fri, 03 Jan 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Rainfall in santkabirnagar, cold increase
शुबह में हुई हल्की सी बारिश में छाता लगकर जाता। - फोटो : KHALILABAD
बारिश से बढ़ी ठंड, सड़कों पर पसरा कीचड़
विज्ञापन

- गेहूं की फसल को होगा फायदा, आलू, मटर और सरसों की फसल को पहुंचेगी क्षति
- बारिश से बचने के लिए रेन कोट और छाते का लोगों ने लिया सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह सड़के कीचड़ से भर गई। बारिश से बचाव के लिए लोग रेनकोट और छाते का सहरा लिया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी ऑफिसों में भी फरियाद लेकर इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। आलू, मटर और सरसों की फसलों के लिए नुकसान पहुंच सकता है।
जिले में शुक्रवार सुबह में बूंदाबादी हुई, लेकिन दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। उसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सड़कें कीचड़ से भर गई। जिससे फिसलन का भी खतर बढ़ गया। ठंड से बचाव के लिए लोग अपने घरों पर या फिर सुरक्षित सार्वजकि स्थलों पर अलाव का सहारा लेते देखे गए। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी है। मटर, आलू और सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसान अपनी फसलों की निगरानी करते रहे। जैसी स्थिति हो, उसी तरह की कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी करें। जिससे उनकी फसलों को कोई क्षति न पहुंचे।
विज्ञापन

00000000
बखिरा कस्बे में जलभराव से बढ़ी दिक्कत
बखिरा। तेज बारिश की वजह से पुलिस चौकी बखिरा से होकर पंचायत भवन वाले मार्ग पर जलभराव हो गया है। जिससे कस्बे के भीतर जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। लोगों के घरों के सामने सड़क पर ही नाली का गंदा पानी पसर गया। मजबूरन राहगीरों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र, मोहनलाल, रामशंकर, राजेश गुप्ता, दयाशंकर, रंजीत, दयाराम, महेश, शिवप्रसाद ने बताया कि कस्बे के भीतर जाने के लिए यह एक मुख्य मार्ग है। इसी रास्ते से लोग आते-जाते हैं। इस रास्ते के दोनों तरफ की नाली जाम होने से बारिश से जलभराव की स्थिति अक्सर पैदा हो जाती है। आरोप है कि एक तरफ की नाली पर कुछ लोगों ने मिट्टी भर दिया है। जिससे जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। लोगों ने नाली पाटने की शिकायत बीडीओ व डीपीआरओ से भी किया था लेकिन इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी कराएंगे। उसके बाद नाली से पानी की निकासी की भी समुचित व्यवस्था कराए जाने की दिशा में पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed