{"_id":"6869687b2b20619bdf0b7574","slug":"rain-has-halted-the-pace-of-development-construction-is-incomplete-in-many-places-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-135109-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश ने रोकी विकास की रफ्तार, कई जगह अधूरे पड़े हैं निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश ने रोकी विकास की रफ्तार, कई जगह अधूरे पड़े हैं निर्माण
Sat, 05 Jul 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
बंजरिया में पिछले दो महीने से बन रहा है नाला, टूटी है सड़क
संतकबीरनगर। बारिश के चलते जिला मुख्यालय के विकास कार्य की रफ्तार रुक गई है। कई जगह सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़े हैं तो वहीं पेयजल के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन का कार्य भी प्रभावित हो गया है। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। अगर समय रहते निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए होते तो लोगों को दुश्वारियों से रहती मिलती।
बता दें कि इस समय मानसून सक्रिय है। बीच-बीच में बारिश हो रही है। बारिश के कारण नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जो कार्य चल रहे हैं, उनकी रफ्तार प्रभावित हो गई है। इसमें डीघा में सड़क का निर्माण, आजाद चौक का निर्माण, नेदुला मार्ग का निर्माण प्रभावित हुआ है, वहीं पेयजल योजना के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन का कार्य भी प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण आजाद चौक पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों का आना-जाना मुुश्किल हो गया है, बारिश अधिक होने पर हालात और खराब हो जाएंगे।
-- -- --
डीघा में गिट्टी बिछाने के सड़क का रूका
शहर के डीघा में आने-जाने के लिए सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए सड़क को तोड़कर गिट्टी बिछाई गई है, लेकिन यहां पर कार्य रुका पड़ा है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है, लोग परेशान हैं। इस क्षेत्र के निवासी नरेंद्र कुमार, मुकेश आदि ने कहा कि सड़क निर्माण लटकने से आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
नाला निर्माण ठप, नेदुला मार्ग पर आना-जाना मुश्किल
शहर के नेदुला से बंजरिया होकर बैंक चौराहा तक नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। यहां पर बंजरिया तक नाला का निर्माण हो सका है। आगे का कार्य बारिश के चलते ठप हो गया है। यहां की स्थिति यह है कि यहां निर्माण के लिए रखे गिट्टी, रोड़े और बालू बारिश के चलते बिखरे पड़े हैं। इससे इस मार्ग पर आना-जाना मुश्किल हो गया है। इस सड़क को सीसी रोड बनाया जाना है, लेकिन बारिश के चलते सड़क निर्माण का कार्य प्रभावित है। इस क्षेत्र के निवासी संजय कुमार, हमीदुल्लाह आदि ने कहा कि नाला निर्माण के चलते आना-जाना मुश्किल हो गया है।
-- -- -- --
भेली मंडी में खोदकर छोड़ी गई सड़क
शहर के भेली मंडी की बगल से जलकल कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क के कुछ हिस्सा काफी बदहाल हो गया था। इसे बनाने के लिए सड़क का खोदकर गिट्टी डाली गई, लेकिन अब कार्य रुका हुआ है। इससे लोगाें को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- --
गोरखल में पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढे भरे पर नहीं बनाई सड़क
गोरखल मोहल्ले में पाइपलाइन बिछाने के लिए इंटरलाकिंग सड़क तोड़ दी गई। पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढे तो भर दिए गए, लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। इससे सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है और चारपहिया वाहन के पहिए मिट्टी में धंस रहे हैं। जिससे इस मोहल्ले में आने-जाने वाले लोग परेशान हैं।
-- -- -- -- -- -
लोग बोले- निर्माण जल्द पूर्ण हो तो मिले राहत
डीघा में आने-जाने के लिए सड़क का निर्माण शुरू कराया गया था। सड़क तोड़कर गिट्टी बिछाई गई है, लेकिन कार्य ठप हो गया है। जिसके कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। इस सड़क का निर्माण जल्द पूर्ण कराए जाने की जरूरत है।
-राजाराम, डीघा
-- -- -- -- -
नेदुला मार्ग पर नाला निर्माण कराया जा रहा है। जिसके कारण सड़क भी बदहाल हो गई है। सड़क पर बिखरी गिट्टी और ईंट के टुकड़े आने-जाने में बाधा बन रहे हैं। नाला का निर्माण भी अधूरा छोड़ दिया गया है।
-कुलदीप, नेदुला
कोट
शहर में जहां पर कार्य चल रहे हैं, वहां बारिश के चलते समस्या आ रही है। पूरा प्रयास है कि बारिश कम होने पर कार्य को पूर्ण कराया जाए। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद