{"_id":"66ce4a069f5f45a5b008c1f4","slug":"railways-removed-encroachment-dug-foundation-protested-against-narrowing-of-road-khalilabad-news-c-227-1-sdn1003-123114-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण हटा रेलवे ने खोदी नींव, सड़क सकरी होने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण हटा रेलवे ने खोदी नींव, सड़क सकरी होने का विरोध
Wed, 28 Aug 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने स्टेशन रोड पर अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रेलवे विभाग ने मंगलवार को स्टेशन रोड पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया। इसके साथ स्टेशन रोड किनारे बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए नींव की खुदाई की। पुराने बाउंड्रीवाल से आगे सड़क की तरफ नींव की खुदाई करने पर सड़क सकरी होने का आरोप लगाते हुए सभासद सहित स्थानीय लोगाें ने विरोध किया। लोगों का कहना है कि इससे सड़क और भी सकरी हो जाएगी। जिससे जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाएगा।
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर का कायाकल्प करवाया जा रहा है। जिसके क्रम में रेलवे की जमीन सुरक्षित करने के लिए बाउंड्रीवाल बनवाया जा रहा है। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में स्टेशन रोड किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इससे स्थानीय लोगों को इस सड़क पर जाम की समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी। वहीं रेलवे की तरफ से सड़क की ओर बाउंड्रीवाल के लिए नींव की खुदाई करने पर लोग विरोध में उतर आए। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद बैध, सुधीर सिंह बघेल, मुमताज अहमद, रामनरेश जायसवाल ने कहा कि रेलवे रोड पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। ऐसे में रेलवे बाउंड्री को सड़क के तरफ और बढ़ा कर बना देगा तो इस मार्ग पर जाम की समस्या हमेशा बरकरार रहेगी। रेलवे स्टेशन को पुराने वाले बाउंड्री के स्थान पर ही बने तो लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बोले स्थानीय लोग
रेलवे विभाग पुरानी बाउंड्री से और भी आगे बढ़ाकर बाउंड्री का निमार्ण कर रहा है। ऐसे में रेलवे स्टेशन, रोडवेज व लोटन को जाने वाली सड़क पूरी तरह से सकरी हो जाएगी। जिससे जाम की समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
अमित सिंह श्रीनेत, सभासद
रेलवे विभाग को सड़क को चौड़ा करने के लिए जमीन को छोड़कर बाउंड्री का निमार्ण करना चाहिए। यदि सड़क से सटाकर बाउंड्री का निमार्ण करवाया जाएगा। तो जाम की समस्या बढ़ जाएगी।
कल्लू हाशमी, सभासद