फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raids on 33 fertilizer and seed shops, notices issued to two, licenses of four suspended

Sant Kabir Nagar News: खाद-बीज की 33 दुकानों पर छापा, दो को नोटिस, चार का लाइसेंस निलंबित

Thu, 10 Jul 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 10 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Raids on 33 fertilizer and seed shops, notices issued to two, licenses of four suspended
मेंहदावल में उर्वरक की दुकान की जांच करते जिला कृ​षि अ​धिकारी
संतकबीरनगर। किसानों को गुणवत्ता पूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम आलोक कुमार ने तीन टीमें गठित की है। इन टीमों ने बृहस्पतिवार को तीनों तहसीलों में उर्वरक के दुकानों की जांच के लिए छापा मारा। इस दौरान 33 दुकानों की जांच कर 12 नमूने लिए गए। दो दुकानों को नोटिस जारी किया और दुकान बंद कर फरार होने पर चार का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि तहसील धनघटा में भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद्र चौरसिया की टीम ने खाद-बीज के कुल सात दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें तीन एसएसपी के नमूने ग्रहण किए गए, जबकि तहसील खलीलाबाद में कुल सात दुकानों का निरीक्षण कर तीन एसएसपी के नमूने ग्रहण किए गए। दो दुकानदाराें को अभिलेख अपूर्ण होने तथा अनियमित रखरखाव पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील में डाॅ. सर्वेश कुमार यादव की टीम ने 19 दुकानों का निरीक्षण करते हुए छह नमूना एसएसपी व डीएपी का ग्रहण किया गया। चार दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इन पर दुकान बंद कर भागने के आरोप लगे हैं। जिसमे शिव शारदा खाद भंडार जंगल बेलहर, यादव खाद भंडार बेलहर कला,वैष्णों खाद भंडार गंवारिया, ओम प्रकाश खाद बीज भंडार महादेव चौराहा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति छपिया दोयम के सचिव द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति से खाद की बिक्री 300 रुपये में कराने तथा जनपद से बाहर खाद बेचते पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराए जाने की तैयारी है। तीन दुकानदारों का राम सिंह खाद भंडार गिठनी बाज़ार, यादव खाद भंडार, गिठनी बाज़ार एवं बजरंग खाद भंडार, फ़रेंदिया को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचने पर उर्वरक व्यवसाय प्रतिबंधित कर दिया गया है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया गया कि औचक छापे में कुल 31 बीज दुकानों का निरीक्षण कर कुल दो दुकानों को नोटिस जारी किया गया है।
इस दौरान कुल 32 नमूने लिए गए, जिसमें 27 नमूने धान, मक्का, भिंडी, उर्द के एक-एक नमूने शामिल हैं। इसके साथ ही हाइब्रिड ज्वार का एक नमूना लिया गया। ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए प्रेषित किया जाएगा। यदि नमूने का परिणाम अमानक पाया गया तो अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed