फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   raid on sp jiladhyaksh elder brother godown

सपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई का गोदाम सील

Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
raid on sp jiladhyaksh elder brother godown
सेमरियावां में अनाज के गोदाम की जांच करते अधिकारी।संबाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
सपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई का गोदाम सील
विज्ञापन

गोदाम व ट्रक में लदा सरकारी बोरी में रखा 395 बोरी गेहूं व 180 बोरी चावल बरामद
जांच में कम दर पर गेहूं खरीद कर महंगे दर पर बेचने की कोशिश की बात सामने आई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार की रात सपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई के सेमरियावां स्थित गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम में रखा और ट्रक में लदा 395 बोरी गेहूं व 180 बोरी चावल बरामद किया। नायब तहसीलदार ने गोदाम को सील करा दिया। जबकि पुलिस ट्रक को दुधारा थाने उठा ले गई। सरकारी बोरी में अनाज रखे होने और कम दर पर गेहूं खरीद कर महंगे दाम पर बेचने के प्रयास करने की बात जांच में सामने आने की बात बताई गई।
डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार विजय गुप्ता के नेतृत्व में मार्केटिंग इंस्पेक्टर राजेश राम, अखिलेश कुमार और दुधारा पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात सेमरियावां स्थित नवी सरवर के गोदाम पर छापा मारा। मौके पर गोदाम पर ट्रक मिला। इसमें 245 बोरी गेहूं मिला। गेहूं सरकारी बोरे में मिला है। जबकि गोदाम में 150 बोरी गेहूं मिला। गोदाम में मिला गेहूं भी सरकारी बोरे में रखा था। इसके अलावा गोदाम में 180 बोरी चावल मिला। गेहूं रखीं बोरियां 50 किलोग्राम वजन की हैं। गोदाम मालिक मंडी समिति से मेराज ट्रेडर्स नाम से रजिस्टर्ड आढ़तिया हैं। मंडी समिति की ओर से जारी आढ़तियों के लाइसेंस को पांच जून 2020 को ही शासन ने निरस्त कर दिया है। जांच में पाया गया है कि ट्रक गौहर अली खान के नाम से रजिस्टर्ड है। जबकि गोदाम के मालिक नवी सरवर हैं। इन लोगों के जरिए कम दर पर गेहूं खरीद कर महंगे दर पर बेचने की कोशिश की जा रही थी। नायब तहसीलदार ने गोदाम को सील करा दिया। जबकि पुलिस ट्रक को थाने ले गई। इस मामले में क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार की ओर से गोदाम के मालिक नवी सरवर और ट्रक मालिक गौहर अली खान समेत कुछ अन्य के खिलाफ दुधारा थाने में तहरीर दिए जाने की तैयारी की जा रही है। एसओ विनय पाठक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, वैसे ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सत्ता के इशारे पर उत्पीड़न हो रहा
सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य भी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष के इशारे पर प्रशासन की ओर से जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसी वजह से उनके बड़े भाई के गोदाम पर छापा मारा गया और गोदाम को सील कराया गया। उनके ट्रक को पुलिस कब्जे में लेकर थाने गई। सत्ता पक्ष मनमाने तरीके से प्रशासन का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसी गलत कार्रवाई से सपा के लोग झुकने वाले नहीं हैं। आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव में जनता खुद इसका हिसाब लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के साथ मिलकर करेंगे आंदोलन
रालोद के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेेश के प्रभारी गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि उनकी पार्टी का समाजवादी के साथ गठबंधन है। रालोद के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष के दबाव में प्रशासन की ओर से सपा के जिलाध्यक्ष के बड़े भाई के गोदाम पर छापा मारा गया और गोदाम सील कर दिया गया। गलत तरीके से प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद के कार्यकर्ता सपा के साथ मिलकर सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed