फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   raid on aadhar card shop

शिकायत के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

Thu, 29 Aug 2019 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
raid on aadhar card shop
फोटो है
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने वाली दो दुकानों पर छापेमारी, दो हिरासत में
पुलिस ने लैपटॉप सहित उपयोग में लिए जा रहे अन्य उपकरणों को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली पुलिस ने बृहस्पतिवार को महुली कस्बे में आधार कार्ड बनाने के नाम पर चल रहे अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए दो दुकानों पर छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से उन दुकानों पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने लैपटॉप सहित कुछ उपकरण अपने कब्जे में लिया है। इसकेसाथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महुली पुलिस को पिछले कुछ दिनों से कस्बे में आधार कार्ड बनाने के अवैध कारोबार की शिकायत मिल रही थी। इस कारोबार में लोगों से डेढ़ से दो सौ रुपये वसूले जाने की शिकायत भी आम थी। बुधवार को मिली शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने महुली कस्बे के बारीडीहा रोड पर स्थित दक्षिण चौराहा के एक इन्फॉर्मेशन सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी से इन्फॉर्मेशन सेंटर पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने आधार कार्ड बनाने वाले लैपटॉप और अन्य उपकरण को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने स्टेट बैंक के सामने थाना रोड पर स्थित दूसरे केंद्र पर भी छापेमारी करके आधार कार्ड बनाने के आवेदन पत्र के प्रारूप को भी अपने कब्जे में ले लिया। कारोबार से जुड़े दो लोगों के हिरासत में लिए जाने की भी चर्चा है। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हुई है। इस छापेमारी को अंजाम देने में लगे सब इंसपेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने फिलहाल मामले में कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। कुछ और लोग भी पुलिस के जांच के रडार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed