फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raging Rapt Water leakage from regulator creates panic

Sant Kabir Nagar News: ऊफनाई राप्ती...रेगुलेटर से पानी के रिसाव से मचा हड़कंप

Fri, 12 Jul 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Jul 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Raging Rapt Water leakage from regulator creates panic
- बाढ़ खंड के अधिकारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव को किया बंद
विज्ञापन

- राप्ती खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर नीचे
- सरयू नदी स्थिर, तटबंध और नदी के बीच बसे 32 गांवों में दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राप्ती नदी खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वहीं सरयू नदी स्थिर है, लेकिन नदी और तटबंध के बीच बसे 32 गांव के लोग सहमे हैं। इसी बीच बृहस्पतिवार को रामपुर-मखदुमपुर तटबंध पर बने रेगुलेटर से पानी का रिसाव होने लगा, जिसकी सूचना पर हड़कंप मच गया। बाढ़ खंड के अधिकारी पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद उसे ठीक कराए। नदियों के जलस्तर को देखते हुए अधिकारी तटबंध पर डेरा जमाए हुए हैं। साथ ही स्वास्थ्य, पशुपालन, पंचायती राज समेत अन्य विभागोंं को सतर्क कर दिया गया है।

मेंहदावल प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में स्थित करमैनी-बेलौली तटबंध पर राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। चौथे दिन राप्ती का जलस्तर 79.18 मीटर पर पहुंच गया। ऐसे में राप्ती लाल निशान से महज 32 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जलस्तर बढ़ने के बाद भी बांध पर जलस्तर का ना तो कोई दबाव है न हीं तटबंध को कोई खतरा है। तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता राम उजागर लाल के नेतृत्व में चार अवर अभियंता समेत अन्य कर्मचारी तटबंध और जलस्तर की निगरानी में लगे हैं। कटान व रेनकट मुक्त तटबंध को रखने के लिए ड्रेनेज खंड द्वितीय द्वारा तटबंध पर जगह-जगह मिट्टी इकट्ठा किए गए हैं। बेलौली और नौगो में तटबंध से जलस्तर सट रहा है लेकिन जलस्तर का दबाव बांध पर नहीं है। अधिकारियों की टीम 19.2 किलोमीटर तटबंध की जहां निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता का कहना है कि तटबंध पर सभी रेनकट भरे जा चुके हैं। जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन नदी के पानी का दबाव करमैनी-बेलौली तटबंध पर कहीं से नहीं है। तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। जलस्तर तथा तटबंध की लगातार निगरानी कराई जा रही है। आवश्यकता अनुसार बाढ़ निरोधक कार्य कराए जा रहे हैं।

बांध पर रेगुलेटर से रिसाव...दियारा क्षेत्र में फैला बाढ़ का पानी
धनघटा। सरयू नदी का जलस्तर भले ही बृहस्पतिवार को स्थिर हो रहा। लेकिन बाढ़ का पानी नदी और एमबीडी बांध के बीच फैलते हुए कई गांव को घेरने में लगा है। वहीं रामपुर मखदुमपुर बांध पर रामपुर के पास लगे रेगुलेटर सुबह रिसाव होने लगा। जिसकी सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने तीन घंटे मशक्कत के बाद उसे सही किया।
नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार की सुबह खतरे के निशान से महज 40 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। शाम को नदी का पानी स्थिर तो जरूर हुआ लेकिन दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल चुका है। जिससे बाढ़ के पानी से गायघाट दक्षिणी, दौलतपुर, खालेपुरवा, ढोलबजा, गुनवतिया, चकदहा, सियर कला, नारायनपुर आदि गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगे हैं।

गायघाट दक्षिणी के प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू ने बताया कि बाढ़ से जहां फसलें जलमग्न हो गई हैं। वही गांव के करीब पानी पहुंचने से गांव के रास्ते अवरूद्ध होने लगे हैं। प्रधान का कहना है कि अभी कहीं पर नाव की जरूरत नहीं है। लेकिन पानी इसी तरह बढ़ा तो दो दिन के अंदर नाव की आवश्यकता पड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed