{"_id":"64d3d3dc3c616f7dad0c461a","slug":"quit-india-movement-is-the-biggest-and-successful-movement-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-2789-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भारत छोड़ो आंदोलन सबसे बड़ा और सफल आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भारत छोड़ो आंदोलन सबसे बड़ा और सफल आंदोलन
Wed, 09 Aug 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौ अगस्त की देश की आजादी में काफी महत्वपूर्ण तिथि है। ठीक 81 वर्ष पहले ब्रिटिश हुकूमत के खात्मे की उलटी गिनती नौ अगस्त को चालू हो गई थी। आठ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा देकर की थी। यह बातें समाजवादी पार्टी के नेता जमील सिद्दीकी ने बुधवार को भिटिया में आयोजित जनचर्चा कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस नारे ने देश में क्रांति की आवाज को बुलंद कर दिया था। भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान जोखन चौधरी, सतीश चौधरी, नन्हें दुबे, अशोक पांडेय, दिनेश यादव, सुनील पासवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन