फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Questions raised regarding fertilizer availability on Farmers' Day.

Sant Kabir Nagar News: किसान दिवस में उर्वरक की उपलब्धता को लेकर उठे सवाल

Wed, 19 Aug 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding fertilizer availability on Farmers' Day.
किसान दिवस में उप​स्थित कृषक। स्रोत-सूचना विभाग
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर बुधवार को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

किसान दिवस में राम जनक चौधरी ग्राम मसौना ने अवगत कराया कि मसौना समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। इस पर सहायक आयुक्त सहकारिता ने अवगत कराया कि मसौना समिति का गोदाम जर्जर है, जिससे बरसात में उर्वरक का उठान अपेक्षाकृत कम रहता है। जो उर्वरक जाता है उसे सुरक्षा की दृष्टि से वितरित कर दिया जाता रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने कठिनईयां नदी में गंदगी की चर्चा पर अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि नहर सफाई का कार्य चार किमी तक कराया जा चुका है। खलीलाबाद मंडी में एफपीओ के लिए दुकान की व्यवस्था के बारे में अवगत कराया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा सरकारी दुकान का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा चौधरी ने शिकायत की कि उनके पिताजी पर टुल्लू पंप के प्रयोग का गलत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिस पर अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि उपभोक्ता पर कोई भी देय शेष नहीं है। किसान दिवस में डेयरी विभाग से संबंधित मिनी नंदिनी, नंदिनी एवं मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

टीकाकरण एवं रोगों के बचाव के तरीके के बारे में भी अवगत कराया गया। सीडीओ ने निर्देश दिया कि बॉर्डर एरिया में टीकाकरण अभियान पहले कराया जाए।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed