फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   question against new bjp comitee

भाजपा की नई कार्यसमिति को लेकर उठाई उंगली

Sun, 10 Oct 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
question against new bjp comitee
भाजपा की नई कार्यसमिति को लेकर उठाई उंगली
विज्ञापन

निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एक तरफ जहां भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई, वहीं, दूसरी तरफ असंतोष के स्वर भी उठने लगे हैं। पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने नई कार्य समिति को लेकर उंगली उठाई है। उनका आरोप है कि नई कार्य समिति के गठन में कुछ ऐसे लोगों को शामिल किया गया है कि जो भाजपा के कभी थे ही नहीं। पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की भी उपेक्षा हुई है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने कहा कि पार्टी के लोग अभी पिछली गलती से सबक नहीं ले रहे हैं। गलत निर्णय के कारण ही पार्टी को जिला पंचायत अध्यक्ष और कई ब्लॉक प्रमुख पद को खोना पड़ा। जिसका परिणाम हुआ कि जिलाध्यक्ष के पद से हटाकर पार्टी ने नए जिलाध्यक्ष के रूप में जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन उसी तरह की गलती अब भी दोहराई जाने लगी है। उन्होंने कहा कि नई कार्य समिति के गठन में पार्टी की गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया है। जो न तो सक्रिय सदस्य हैं और न ही कभी पार्टी में वफादारी के साथ रहे, उनको भी नई कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। जबकि पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई और उनको कार्य समिति में कहीं भी जगह नहीं दी गई है। इसके कारण पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। अगर पार्टी ने की गई गलतियों में सुधार नहीं किया तो इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में पार्टी के निष्ठावान, जुझारू कार्यकर्ताओं को ही जगह दी गई है। कहीं से भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed