{"_id":"690e41c27c4612c1b907b4c5","slug":"publicity-vehicle-leaves-for-stubble-management-awareness-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140884-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पराली प्रबंधन जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पराली प्रबंधन जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना
Sat, 08 Nov 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट से पराली नियंत्रण व जागरूकता वाहन को रवाना करते डीएम-स्रोत सूचना
- फोटो : chineni news
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने पराली प्रबंधन जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को शुक्रवार को कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रचार वाहन सभी न्याय पंचायतों में किसानों के मध्य धान की पराली जलाए जाने से होने वाले नुकसान के संबंध में जागरूक करेगा। साथ ही साथ किसानों को धान की पराली जलाए जाने से होने वाले पर्यावरण को नुकसान, मृदा में उर्वर क्षमता को नुकसान एवं मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में भी जागरूक करेगा। पराली के प्रबंधन हेतु उपयोगी बुवाई, मड़ाई, पराली संकलन संबंधी कृषि यंत्रों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
डीएम आलोक कुमार ने कहा कि इस प्रकार से और भी प्रचार वाहन चलाए जाएं जो की तीन दिवस में सभी न्याय पंचायतों में भ्रमण कर किसानों में जागरूकता सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि इस प्रचार वाहन के साथ फार्मर रजिस्ट्री अभियान के लाभ के संबंध में किसानों को अपने खतौनी की फार्मर रजिस्ट्री कराया जाने का भी प्रचार प्रसार किया जाए।