फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Public toilets will be built at 4 crore to 15 places in the city.

Sant Kabir Nagar News: शहर में चार करोड़ से 15 जगहों पर बनेंगे सार्वजनिक शौचालय

Fri, 30 Aug 2024 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Public toilets will be built at 4 crore to 15 places in the city.
बनियाबारी स्कूल इसी के पास नगरपालिका बनवायेगा  शौचाल।संवाद - फोटो :
-नगर पालिका प्रशासन ने चिह्नित किए स्थान, जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दूर दराज के इलाकों से शहर आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए कस्बे के 15 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए नगर पालिका ने स्थान भी चिह्नित कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपने जरूरी काम से शहर में आते हैं और उन्हें निपटाने में उन्हें पूरा दिन लग जाता है। दूसरी तरफ वैवाहिक या त्योहारी सीजन के दौरान महिलाओं, युवतियों को भी खरीदारी करने में शहर के बाजार में कई घंटे बिताने पड़ जाते है। ऐसे में उनके सामने बड़ी समस्या शौचालय को लेकर उत्पन्न होती है। नगर पालिका ने लोगों की मूलभूत समस्या को ध्यान में रखते हुए कदम आगे बढ़ाएं हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की आबादी सीमा विस्तार के बाद करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। 25 वार्ड में बंटी इस आबादी के बीच महज चंद सार्वजनिक शौचालय ही बन सके हैं। इसके कारण बाहर से आने वाले लोगों को जरूरत पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने शहर के 15 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की तैयारी शुरू की है। इसके तहत शहर के विभिन्न मोहल्लों में शौचालय बनाने के लिए स्थान चिह्नित हो गया है। इस योजना पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालयों के बनने के साथ ही शहर के ऐसे परिवार जिनके घर शौचालय नहीं हैं, उन्हें राहत सहूलियत मिलेगी। साथ ही शहर आने वाले लोगों को इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
00000000000000000000
इन स्थानों को किया गया है चिह्नित

शहर के जिन स्थानों को सार्वजनिक शौचालय के लिए चिह्नित किया गया है, उनमें बड़गो मंदिर के पास, खटौली में डीएम आवास के पास, मोहद्दीनपुर में बाग के पास, सरौली पोखरे के पास, पटखौली मोड, मडया में कान्हा गौशाला के पास, मिश्रौलिया में काली मंदिर के पास, सरैया में नवीन मंडी, बनियाबारी प्राथमिक विद्यालय के पास, गौसपुर में पोखरे के पास, औद्योगिक नगर पार्क के पास, डीघा में डीह बाबा के निकट, आरटीओ कार्यालय, तहसील स्टेडियम काॅर्नर, विकास भवन गेट के पास, बगहिया चौराहे के पास शामिल हैं।

0000000000000000
लोगों की सहूलियत के लिए शहर के 15 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed