{"_id":"66c8dc29f77e3e7b4109a1f4","slug":"public-protest-rally-taken-out-against-hindu-oppression-in-bangladesh-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119638-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के विरोध में निकाली जनाक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के विरोध में निकाली जनाक्रोश रैली
Sat, 24 Aug 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
- विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और हिंदू रक्षा समिति शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और हिंदू रक्षा समिति के तत्वावधान में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में शु्क्रवार की शाम को जनाक्रोश रैली निकाली। रैली जूनियर हाईस्कूल से निकल कर गोला बाजार होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गई।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वह गलत है। वहीं समाजसेवी सत्येन्द्र राय ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है इस तरह आगे न हो इससे सतर्क रहना चाहिए। सरकार से अपील है कि अस्पताल में डाॅक्टरों की सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम करें।
इसक अलावा भास्कर मणि त्रिपाठी ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं की प्रताड़ना की जा रही है। ऐसी परिस्थिति में सभी हिंदुओं को एकजुट होकर सहयोग के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डाॅ. केसी पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं एवं अन्य पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जनाक्रोश रैली निकाली गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, सदर विधायक अंकुरराज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चौहान, जिला प्रचारक अनुपम, सूरज, सर्वेश राय समेत अन्य मौजूद रहे।