{"_id":"6a8b30deebd49c4d08076f7f","slug":"public-health-fair-patients-received-treatment-and-consultation-five-were-referred-to-medical-colleges-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-156040-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेला : मरीजों उपचार और परामर्श मिला, पांच मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेला : मरीजों उपचार और परामर्श मिला, पांच मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन
मगहर में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, बुखार, पेट दर्द, सांस की तकलीफ व खांसी से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। मेले में चिकित्सकों ने मरीजाें के स्वास्थ्य की जांच की और परामर्श के साथ दवा उपलब्ध कराई। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही पांच मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 1139 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 95, उदर रोग के 110, शुगर के 95, त्वचा रोग के 201 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से आयोजित मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आई अनीता देवी, कृष्णावती आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में 27 मरीजों ने इलाज कराया।
विज्ञापन
डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि 27 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 42 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, डॉ. कमलजीत, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय,महलका आदि मौजूद रहे।
0000000000000000000000
मगहर में 64 मरीजों की जांची गई सेहत
मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबु सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 64 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही 24 लोगों के विभिन्न प्रकार की खून की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह के साथ ही उनमें निशुल्क दवाएं दी गईं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबु सूफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 64 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, सुगर, बलगम आदि की भी कुल 24 लोगों की जांच कर उनमें दवाएं वितरित की गई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बुधाकला में 200 लोगों का हुआ इलाज
संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बुधाकला में जन आरोग्य मेले में 200 लोगों का इलाज किया गया। डॉक्टर देश दिनकर त्रिपाठी ने बताया कि 200 लोगों को दवा व चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।