फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Public Health Fair: Patients arrived for treatment of skin diseases, diabetes, respiratory and stomach painPublic Health Fair: Patients arrived for treatment of skin diseases, diabetes, respiratory and stomach pain

जन आरोग्य मेला : त्वचा रोग, शुगर, सांस व पेट दर्द के इलाज के लिए पहुंचे मरीज

Sun, 17 May 2026 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Public Health Fair: Patients arrived for treatment of skin diseases, diabetes, respiratory and stomach painPublic Health Fair: Patients arrived for treatment of skin diseases, diabetes, respiratory and stomach pain
मगहर में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। मेले में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा दी। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन


उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेला में 1211 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 85, उदर रोग के 104, शुगर के 103, त्वचा रोग के 186 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आई अनीत देवी, मीरा विश्वकर्मा आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बजे तक चले मेले में कुल 80 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 80 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां 33 मरीजों ने इलाज कराया।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed