फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Public Health Fair: Crowd of patients suffering from skin, diabetes, stomach ache and fever

जन आरोग्य मेला : त्वचा, शुगर, पेट दर्द व बुखार के मरीजों की रही भीड़ं

Sun, 30 Aug 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Public Health Fair: Crowd of patients suffering from skin, diabetes, stomach ache and fever
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, सांस की तकलीफ, शुगर, बुखार, पेट दर्द, खांसी से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
मेले में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध कराई। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 1159 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 95, उदर रोग के 110, शुगर के 95, त्वचा रोग के 201 मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए।

बुखार खांसी जुकाम के आए ज्यादा मरीज : रोसयाबाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसयाबाजार पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार, शुगर और बीपी के मरीज शामिल रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 35 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed