{"_id":"6ad67d0779d85d708a03e958","slug":"provided-information-about-helpline-numbers-to-women-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159245-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को जिले के थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, मंदिर परिसरों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित व विधिसम्मत निस्तारण के लिए संवाद किया।
आयोजित अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
,