{"_id":"64e105d36cc85b65cd0439db","slug":"provide-benefits-of-housing-scheme-to-eligible-people-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1787-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाएं : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाएं : विधायक
Sat, 19 Aug 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत के पक्का पोखरा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर परिसर का मेंहदावल विधायक ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिलना चाहिए। ये बातें मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने शनिवार को मेंहदावल नगर पंचायत के पक्का पोखरा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर के निरीक्षण के दौरान कहीं।
उन्होंने मंदिर परिसर में बेहतर तरीके से साफ-सफाई कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिया। मंदिर से सटे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का हाल जाना। आवास न मिलने की शिकायत पर डूडा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। जल्द से जल्द पात्रों को आवास मुहैया कराने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि जिस प्रकार सरकार जनता की अपेक्षा पर खरा उतर रही है, उसी प्रकार अधिकारी भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इस दिशा ईमानदारी से पहल करनी चाहिए। इस दौरान ईओ संदीप कुमार सरोज, जेई विशाल मिश्र, रामप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।