{"_id":"695417fd141a9eee05054838","slug":"protest-to-demand-the-installation-of-an-ambedkar-statue-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-143642-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने के लिए प्रदर्शन
Tue, 30 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत घटरम्हा के लोगों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर व भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्वयं के खर्च कर स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन इसमें कुछ लोग बाधा खड़ा कर रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन साैंपा।
ग्राम प्रधान कृष्ण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में घटरम्हा गांव के बड़ी संख्या में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि घटरम्हा गांव में सरकारी अभिलेखों में बंजर भूमि दर्ज है। इस बंजर भूमि पर भगवान गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मंशा है। इसका खर्च ग्रामीण स्वयं उठाएंगे। कुछ लोग इसमें बाधा बन रहे हैं। ऐसे में प्रशासन से मांग है कि प्रतिमा स्थापित करने में सहयोग करें। डीएम आलोक कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित न करने की बात कही। डीएम बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमति के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। तब तक वहां पर यथास्थिति बनाएं रखें। आदेश आने के बाद प्रतिमा स्थापित की जा सकेगी।
इस दौरान विनय कुमार, अवध बिहारी, राम जनक, राम मिलन, हरिकेश, संदीप कुमार, रामकेश, सुजीत कुमार, सूरज कुमार, रविंद्र नाथ गौतम, अवधराज, अजय यादव, चंद्रावती, लक्ष्मी देवी, शांति देवी, ज्ञानमती, अंकिता आदि मौजूद रहे।