{"_id":"633b173f1ac88347655cc7c0","slug":"protest-on-xcn-office-khalilabad-news-gkp452740870","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के विरोध में विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के विरोध में विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- राजस्व संग्रहकर्ताओं के नाम शामिल होने पर जताया आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने सोमवार को संगठन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्युत कमियों ने प्रबंधन पर टी.जी-02 कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष नारायण चंद्र चौरसिया ने कहा कि यदि किसी भी संघ सदस्य के विरुद्ध कोई भी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जाती है तो संगठन आरपार की लड़ाई की जाएगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि एम पावर सिस्टम पर किसी भी राजस्व संग्रहकर्ता की विभागीय कैशियर आईडी पर कोई भी बिल संशोधन संबंधी अधिकार प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन
हिफजुर्रहमान अंसारी ने कहा कि हमारा पक्ष जाने बिना कोई आरोप पत्र निर्गत किए बिना प्रबंधन द्वारा हमें प्रथम दृष्ट्या दोषी माना जा रहा है जो गलत है। इस दौरान सूरज प्रजापति, वीरेंद्र मौर्या, लालचंद, हरिप्रसाद, विजय कुमार, धीरेंद्र यादव, दिलीप मौर्य, रमाकांत मौर्य, आशुतोष, सुनील प्रजापति आदि मौजूद रहे।