फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   protest for built road

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क मरम्मत कराने की मांग

Mon, 10 Jan 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
protest for built road
गिठनी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क मरम्मत कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को गिठिनी के ग्रामीणों ने गिठिनी बाजार में प्रदर्शन किया। धनघटा तहसील के मैनसिर-मोलनापुर मार्ग के मरम्मत की मांग की।
अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि मैनसिर-मोलनापुर मार्ग के मुख्य चौराहा गिठिनी बाजार में सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे उस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय होती है। इन गड्ढों में फंसकर दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सड़क मरम्मत नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मनीष चौधरी, हैदर अली, जय सिंह चौधरी, विनीत अग्रहरी, अलिखेश प्रजापति, अमरेंद्र अग्रहरी, चंद्रशेखर, झीनक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed