{"_id":"631b78d93b069c54434723f1","slug":"protest-against-gram-court-khalilabad-news-gkp44994536","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम न्यायालय का वकीलों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम न्यायालय का वकीलों ने किया विरोध
विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
ग्राम न्यायालय का वकीलों ने किया विरोध
- दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को ग्राम न्यायालय के विरोध में संयुक्त बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर धरना दिया। ग्राम न्यायालय के विरोध में जिले के सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया।
जनपद बार अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय ने कहा कि संतकबीरनगर छोटा जनपद है। ग्राम न्यायालय मेंहदावाल में स्थापित होने से वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
महामंत्री दुर्गेश नारायण मिश्र ने कहा कि मेंहदावल तहसील परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कर्मचारियों की कमी है ऐसे में ग्राम न्यायालय स्थापित किया जाना कहीं से उचित नहीं है। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश मिश्र ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में न्यायमूर्ति को ज्ञापन भी दिया गया है। उसके बाद ग्राम न्यायालय की स्थापना की कार्रवाई रोकी नहीं जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष शशि ओझा, मोहम्मद मोबीन, महिप बहादुर पाल ने कहाकि ग्राम न्यायालय मेंहदावल में स्थापित न हो इसके लिए सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस में जिले के अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि ग्राम न्यायालय का विरोध जारी रहेगा।
इस अवसर पर योगेंद्र प्रसाद यादव, शकील अहमद, राकेश पाठक, विश्वंभर दयाल, वीरेंद्र मिश्र, राम अनुज राय, अनिल कुमार दुबे, अरुण श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।