फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Proposal made eight months ago...condition of old vegetable market has not improved

Sant Kabir Nagar News: आठ माह पहले बना प्रस्ताव...नहीं सुधरी पुरानी सब्जी मंडी की दशा

Mon, 19 Aug 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Aug 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Proposal made eight months ago...condition of old vegetable market has not improved
- दुकानदारों के बैठने के लिए बनना है चबूतरा, काम शुरू नहीं
विज्ञापन

-पेयजल की व्यवस्था नहीं, झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के पुरानी सब्जी मंडी में विकास कार्य कराए जाने हैं। इसके तहत दुकानदारों के बैठने के लिए स्थान का निर्धारण कर चबूतरा बनाया जाना है। पानी की व्यवस्था के साथ ही शौचालय आदि की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए करीब आठ माह पहले प्रस्ताव बना था, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया। इसके चलते व्यापारियों के साथ ही आम लोगों को समस्या हो रही है। आए दिन जाम लग रहा है।

शहर की पुरानी सब्जी मंडी नेहरू चौक से बरदहिया मार्ग पर लगती है। काफी पुरानी सब्जी मंडी होने के कारण यहां की पटरियां नीची हो गई हैं। साथ ही सड़क के चौड़ीकरण के कारण सड़क सिकुड़ गई है। ऐसे में सड़क तक दुकानें लग रही है। लोगों को सब्जी खरीदने के लिए सड़क पर ही खड़ा होना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने पुरानी सब्जी में विकास के कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था, जिसके तहत सब्जी विक्रेताओं की सहूलियत के लिए चबूतरे का निर्माण होना है, ताकि बरसात के मौसम में दुकानदारों को परेशानी न हो, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। साथ ही पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी है, जबकि यहां पर पालिका प्रशासन ने पानी की व्यवस्था के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क के किनारे ही ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है, जिसके आसपास दुकानें लग रही हैं। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसके बाद भी किसी का ध्यान नहीं है। मंडी में शौचालय की व्यवस्था भी नहीं हो सकी है। जिसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

आए दिन लगता है जाम
पुरानी सब्जी मंडी में शाम होते ही भीड़ बढ़ जाती है। सड़क तक दुकानें लगने के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के निवासी शिवपूजन, राम करन आदि ने कहा कि मंडी में सुविधाओं का अभाव है, जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।


पुरानी सब्जी मंडी में जल्द ही विकास के कार्य कराए जाएंगे। सब्जी विक्रेताओं के लिए चबूतरा बनाने की योजना है। पानी के इंतजाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास शौचालय बनवाया गया है। जल्द ही अन्य समस्याओं को भी दूर करा लिया जाएगा।
- अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed