फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Projects worth Rs 11 crore approved in the area panchayat meeting

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 11 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर

Sat, 22 Nov 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Projects worth Rs 11 crore approved in the area panchayat meeting
पौली ब्लाॅक पर क्षेत्र पंचायत की बेठक को संबो​​धित करते प्रमुख -संवाद
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत समिति की खुली बैठक में 11 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख राम मिलन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ श्वेता वर्मा ने पिछले वित्तीय वर्ष की कार्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट दी। सदस्यों की सहमति से नए सिरे से प्रस्ताव जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। बीडीसी सदस्य तौहिद अहमद ने पीएम आवास सर्वे में बीडीसी सदस्यों की भागीदारी न होने पर सवाल उठाया। बीडीओ ने कहा कि सर्वे टीम के सदस्यों को पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए। पात्र व्यक्ति किसी भी हाल में पीएम आवास योजना से वंचित नहीं होना चाहिए।
बीडीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि 11 करोड़ रुपये से नाली, खड़ंजा, इंटरलाकिग, शौचालय आदि का निर्माण होगा। ब्लाॅक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों व क्षेत्र के मान सम्मान व विकास के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
विज्ञापन

किसी भी सदस्य के मान-सम्मान पर आंच नहीं आने दिया जाएगा। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी, बीईओ अर्जुन प्रसाद वर्मा, दयाराम यादव, डाॅ आनंद सिंह, शेषनाथ नायक, जोखू यादव, आद्या प्रसाद यादव, कल्पनाथ यादव, जितेंद्र सिंह, मेराज, चंद्र शेखर यादव, कौशल यादव, अतिमुल्लाह, पिंटू यादव, मुन्ना सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

पौली ब्लाॅक पर क्षेत्र पंचायत की बेठक को संबोधित करते प्रमुख -संवाद

पौली ब्लाॅक पर क्षेत्र पंचायत की बेठक को संबोधित करते प्रमुख -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed