फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   programm conduct in prabha devi degree college

युवाओं को कॅरियर के प्रति किया जागरूक

Sat, 29 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
programm conduct in prabha devi degree college
प्रभा देवी डिग्री कालेज खलीलाबाद में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते एडीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
युवाओं को कॅरियर के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

- मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लें युवा : एडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शनिवार को प्रभा देवी डिग्री कॉलेज खलीलाबाद में कॅरियर मार्गदर्शन एवं कॅरियर परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं से संवाद के साथ ही लक्ष्य के अनुरूप रोजगार परक कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य अतिथि एडीएम मनोज कुमार सिंह कहा कि युवा अपने मन के अनुसार विषय को चुने और लक्ष्य प्राप्त करें। साथ ही आगे बढ़ें। उन्होंने सभी युवाओं को विधानसभा चुनाव में बढ़-चढकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार कॉलेज स्तर पर व्यावसायिक कोर्स अनिवार्य किए गए हैं। उन्होंने सभी युवाओं को प्रेरित किया और कहा कि अपने आप को लक्ष्य के अनुसार तैयार कर दक्ष बनने का प्रयास करें। जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन धीरेंद्र प्रताप सिंह ने युवाओं को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी। प्रभा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम देवी व अंजनी मिश्रा ने वर्तमान समय में युवाओं के कॅरियर काउंसिलिंग एवं कॅरियर मार्गदशन के बारे में जानकारी दी। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा आजादी के 75वें वर्ष पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आस्था त्रिपाठी, हितेश कुमार, योगेंद्र, प्रिंस मिश्रा, सुमनकुमार, रजनीश, शिवचंद्र, शुभकरन, नीलम, शालिनी, ममता आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed