{"_id":"6559178233ad033742048f84","slug":"procession-taken-out-on-rani-lakshmi-bais-birth-anniversary-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5653-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रानी लक्ष्मी बाई जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रानी लक्ष्मी बाई जयंती पर निकाली शोभायात्रा
Sun, 19 Nov 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई जयंती की पूर्व संध्या पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई।
संतकबीरनगर। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को शोभायात्रा निकाली। एचआर इंटर कॉलेज से निकाली गई शोभायात्रा आजाद चौक होते हुए स्कूल आई। यहां हुई गोष्ठी में जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का व्यक्तित्व एवं कृतित्व समस्त भारत एवं नारी शक्ति के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई इस देश के लिए नारी सशक्तीकरण की प्रतिमूर्ति थीं उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। एबीवीपी के प्रवासी कार्यकर्ता मयंक राय ने संगठन की भूमिका के साथ रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि रानी लक्ष्मीबाई जैसी मातृशक्ति को आज भी हम वीरांगना के नाम से नमन कर गौरवान्वित होते हैं। भारतीय वसुंधरा को अपने वीरोचित भाव से गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सच्चे अर्थों में वीरांगना ही थीं। वे भारतीय महिलाओं के समक्ष अपने जीवन काल में ही ऐसा आदर्श स्थापित करके विदा हुईं, जिससे हर कोई प्रेरणा ले सकता है।
राजकीय इंटर काॅलेज की प्रवक्ता नीतू यादव ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन के बारे में छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम को एचआरपीजी काॅलेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ पूर्णेश नारायण सिंह, जिला प्रमुख विजय मिश्र, एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रांत सहमंत्री माधवेन्द्र तिवारी, जिला संगठन मंत्री संदीप स्वरूप, नगर अध्यक्ष संत मोहन त्रिपाठी, रवि शंकर सिंह, आकाश गौराव सिंह, बृजेश गुप्ता, कृपाचार्य पांडेय, शशांक राय समेत अन्य मौजूद रहे।