फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Problems staging the BKU

समस्याओं को लेकर भाकियू धरने पर  

Thu, 06 Oct 2016 11:34 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 06 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Problems staging the BKU
भाकियू ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
किसानों और जनसमस्याओं की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भी कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं आरोप लगाया कि रात्रि के समय पुलिस व प्रशासन के लोगों ने कार्यकर्ताओं को जबरन धरना से हटाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण प्रशासन को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट धरना जारी रखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रात्रि के समय कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से बैठे थे, इसी बीच पुलिस व प्रशासन के लोग आए और जबरन धरना से हटने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कई समस्याएं बनी हुई है। अमरडोभा रोड कई वर्षों से बदहाल है तो सूखा राहत भी सभी किसानों को नहीं मिला। बघौली ब्लाक में ग्राम डेवडीह से नेवास चौराहा तक बिजली का पोल नहीं लगवाया गया। जिले में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। इसके अलावा भी कुछ मुद्दे है, लेकिन प्रशासन कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


धरने में प्रभुनाथ यादव, कपिल देव राय, मुन्ना पांडेय, संजय श्रीवास्तव, बाबूलाल यादव, विश्वनाथ प्रजापति, पलटू जायसवाल, राम वृक्ष पटेल, कन्हैया यादव, राजकुमार, रामअवध यादव, बैकुंठनाथ चौबे, त्रिलोकीनाथ यादव, लाल मोहन यादव, गिरीशचंद्र पांडेय, पानमती, लाल जी, महगू चौधरी, लहुरी चौधरी, दुर्गा, झीनक दास, रामफेर, मुस्ताक, सादुल्लाह, जगनरायन, बाल किशन आदि शामिल रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed