फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Problems of council schools can be reported on toll free number

Sant Kabir Nagar News: टोल फ्री नंबर पर बता सकेंगे परिषदीय स्कूलों की समस्याएं

Wed, 08 Oct 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Problems of council schools can be reported on toll free number
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों की समस्याओं को अब छात्र, अभिभावक या फिर अन्य लोग टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकेंगे। विद्यालय की चहारदीवारी पर यह नंबर लिखवाया जाएगा। शिकायत पर शासन स्तर से नजर रखी जाएगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थित, देरी से पहुंचने, स्वच्छता और रख-रखाव संबंधी शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं। अधिकारियों के निरीक्षण के समय मामले सामने आने पर कार्रवाई होती है। जिले में 1247 से अधिक स्कूल संचालित हैं। मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शासन से टोल फ्री नंबर 1800-889-3277 जारी किया गया है। इसे विद्यालय की दीवारों पर चस्पा करने व गूगल लिंक पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही यातायात के सामान्य नियम भी विद्यालयों की दीवारों पर लिखने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। विभागीय मंशा है कि कॉन्वेंट की तरह अभिभावकों को सुविधा मिले, जिससे शैक्षिक स्तर व अध्यापकों की कार्यशैली की जानकारी मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed