{"_id":"68793f2ab607e6001b0c5d69","slug":"problems-of-28-electricity-consumers-were-solved-in-the-camp-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135681-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कैंप में 28 बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कैंप में 28 बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान
Thu, 17 Jul 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर के काजीपुर गांधी आश्रम के पास स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को अवर अभियंता रवि कुमार यादव के नेतृत्व में विद्युत निगम द्वारा तीन दिवसीय विद्युत मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन 28 उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया।
अवर अभियंता रविकुमार यादव ने बताया कि नगर के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए 17 से 19 जुलाई तक विद्युत उपकेंद्र पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन 28 विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। जिसमें बीस उपभोक्ताओं के विद्युत बिल का संशोधन, तीन उपभोक्ताओं के विद्युत भार में वृद्धि और दो उपभोक्ताओं के कनेक्शन परिवर्तन किए गए। इस दौरान विद्युत बकायेदारों के द्वारा 1.56 लाख रुपये जमा कराए गए।
इस मौके पर विद्युत लाइनमैन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, शाकिर नूरी, निरंजन आदि मौजूद रहे।