फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Problems in the supply of petrol and diesel created a crisis

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में दिक्कत ने खड़ा किया संकट

Wed, 22 Apr 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Problems in the supply of petrol and diesel created a crisis
महुली में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़। संवाद
- बाइक में 200 और कार में पेट्रोल पंपों पर 500 का दिया जा रहा तेल
विज्ञापन

- हालात नियन्त्रित करने की कोशिश के बाद भी परेशानी नहीं हो रही कम
संवाद न्यूज एजेंसी
संकबीरनगर। पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के बीच सहालग में तेल की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण पंप आए दिन ड्राई हो रहे हैं। पौली में दो पेट्रोल पंप हैं।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच अधिकतर पंपों पर बाइक में 200 व कार में 500 रुपये का तेल दिया जा रहा है। कुछ जगहाें से कार में एक हजार रुपये का तेल देने की भी सूचना है। गैलन में पेट्रोल पंपकर्मी तेल नहीं दे रहे हैं। हालात नियंत्रित करने की कोशिश के बाद भी परेशानी कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

रोसयाबाजार संवाद के अनुसार पौली क्षेत्र में स्थित दो पेट्रोल पंपों पर डीजल, पेट्रोल न रहने से लोग परेशान रहे। वहीं एक पेट्रोल पंप खरचा में बुधवार को तेल मिलना शुरू हो गया। दोपहिया वाहन चालक नरसिंह प्रजापति शिव कुमार, जितेंद्र, लल्लन प्रसाद यादव ओमकार अच्छेलाल निषाद हीरा लाल राकेश कुमार देवीचरन सुभाष दीनानाथ ने बताया कि आज खरचा में तेल मिल रहा है। पेट्रोल पंप मैनेजर ने बताया कि हमारे यहां पेट्रोल डीजल उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल संवाद के अनुसार कस्बा निवासी अजय कुमार गुप्ता चंदन कुमार विकास गुप्ता मनोज अग्रहरि मनोज यादव रामकेश यादव आदि लोगों का कहना है कि तेल की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
-----------------------------------------

पंपों पर डीजल-पेट्रोल मिलने से राहत

हरिहरपुर। क्षेत्र के पंपों पर डीजल-पेट्रोल मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हरिहरपुर में पेट्रोल और महुली में डीजल की उपलब्धता है। क्षेत्र के महेश, राम अचल, हरिराम, कृष्ण कुमार ने बताया कि पंपों पर डीजल-पेट्रोल मिलने से बड़ी राहत हुई है।

--------
तीन दिन बाद पहुंच तेल
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के एकमात्र पेट्रोल पंप महदेवा नानकार पर तीन दिन बाद मंगलवार रात को पेट्रोल पहुंचने के बाद पेट्रोल लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस पेट्रोल पंप पर तीन दिनों से पेट्रोल नहीं था, जिसके कारण आम जनता को आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। मंगलवार को पेट्रोल पहुंचने के बाद देखा गया कि पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को क्रमबद्ध तरीके से लोगों को पेट्रोल देने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed