फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problem of money for stadium

बजट के अभाव में नहीं बन पा रहे स्पोर्ट्स स्टेडियम

Fri, 08 Feb 2019 10:53 PM IST
santkabirnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 08 Feb 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
problem of money for stadium
स्पोर्ट्स
संतकबीरनगर। केंद्र सरकार की योजना खेलो इंडिया के तहत जिले में तीन स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था।  इनकी मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन बजट के अभाव में इनका निर्माण नहीं हो पा रहा है। खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल तहसील क्षेत्रों में प्रस्तावित इन स्टेडियम में हॉकी और फुटबाल के लिए एस्ट्रोटर्फ और एथलेटिक्स ट्रैक बनने है।  
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग ने खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने एवं जनपद स्तरीय खिलाड़ियों को उचित माहौल उपलब्ध कराने की गरज से जनपद में तीन स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। करीब एक साल पहले खेलो इंडिया योजना के तहत भेजे गए इस प्रस्ताव में खलीलाबाद तहसील व ब्लाक के नकहा गांव, मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बघौली ब्लॉक के गांव मदरहा और धनघटा तहसील में हैंसर ब्लॉक के गांव सिरसी को शामिल किया गया था। तीनों जगहों पर पर्याप्त क्षेत्रफल उपलब्ध है। इस आधार पर इन तीनों जगहों पर स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को सैंद्घांतिक सहमति मिल गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्टेडियम निर्माण के लिए चिन्हित भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तानांतरित भी करा दिया। निर्माण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नोडल विभाग भी बना दिया गया लेकिन कार्य शुरू कराने के लिए बजट नहीं मिला।
विज्ञापन


एस्ट्रोटर्फ फील्ड बनने से खिलाड़ियों को होगी सहूलियत
इन तीनों जगहों पर प्रस्तावित स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ एथलेटिक्स ट्रैक तथा एस्ट्रोटर्फ हॉकी व फुटबाल मैदान का निर्माण होना है। इन कार्यों पर दो करोड़, 94 लाख 90 हजार रुपये का प्रस्ताव है। युवा कल्याण विभाग एवं खेलकूद विभाग के अफसरों का कहना है कि अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं एस्ट्रोटर्फ फील्ड में होती हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े अवसरों पर बेहतर प्रदर्शन करने में आसानी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट के लिए चल रहा है प्रयास-सांसद
सांसद शरद त्रिपाठी ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत प्रस्तावित इन तीनों स्टेडियम के निर्माण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। बजट जारी कराने के लिए प्रयास चल रहा है। यह स्टेडियम जिले की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की मुहिम का एक हिस्सा है। जल्दी ही बजट उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।


बजट मिलते ही शुरू होगा कार्य-सीडीओ
जिले के तीन स्थानों पर एस्ट्रोटर्फ एथलेटिक्स ट्रैक व हाकी तथा फुटबाल मैदान बनाने के प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है लेकिन अभी बजट नहीं मिला है। बजट मिलते ही कार्यदाई संस्था निर्माण कार्य कप्रारंभ करा देगी। जमीन का मामला काफी पहले ही निस्तारित किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed