फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problem in chc feeder

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी के फीडर में फिर आई खराबी, हो रही परेशानी

Sat, 02 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
problem in chc feeder
फोटो सहित
विज्ञापन

-बिजली कटने पर जेनरेटर चलाने की मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए स्वतंत्र फीडर लगा है। ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों व परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी न हो। लेकिन, फीडर स्थापित होने के बाद से ही बार-बार खराबी आ रही है।
जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद परिसर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के करीब तीन साल पहले स्वतंत्र फीडर स्थापित कराया गया। जिला अस्पताल में यह फीडर ठीक ढंग से काम कर रहा है। लेकिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है।
विज्ञापन

इधर, एक बार फिर स्वतंत्र फीडर में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था फेल हो गई है। इसके चलते यहां आने वाले मरीजों और परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है कि बिजली न रहने पर अंधेरा हो जाता है। मरीजों को देखने में चिकित्सकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को नसबंदी होती है। ऐसे में बिजली कटने पर जेनरेटर चलाकर सर्जरी करने की मजबूरी बनी हुई हैं। यहां आई मरीज सुनीता देवी, राम लौट ने बताया कि अक्सर बिजली कटने पर अंधेरा हो जाता है। इससे परेशानी उठानी पड़ती है।

सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम यादव ने बताया कि स्वतंत्र फीडर में तकनीकी खराब आने से परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में विद्युत निगम को जानकारी दे दी गई है।
कोट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के स्वतंत्र फीडर में गड़बड़ी को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं।
-रणधीर कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed