फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'priwartn For youth to participate in '

‘परिवर्तन के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी’

Mon, 03 Oct 2016 11:56 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 03 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
'priwartn For youth to participate in '
युवा सम्मेलन-क्षेत्रीय कार्यशाला में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
परिवर्तन के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है। ऐसे में प्रदेश में बदलाव के लिए युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। प्रदेश भर में करीब 80 लाख ऐसे युवा मतदाता हैं जो आगामी विधानसभा चुनाव में पहली बाद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ऐसे में यह आवश्यक है कि पार्टी के साथ अधिकाधिक युवा जुड़े इसके लिए हमें अभी से जुटना होगा। ये बातें सोमवार को भाजपा के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश संगठन मंत्री प्रद्युम्न ने कहीं। 
विज्ञापन


मौका था भेली मंडी स्थित एक मैरिज हाल में पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष की जयंती के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गोरखपुर परिक्षेत्र के 11 जिलों के युवा सम्मेलन-क्षेत्रीय कार्यशाला का। भाजपा द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि एक ओर जब देश के युवा प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं, ऐसे में हमें चाहिए कि हम अधिकाधिक युवाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। क्योंकि प्रदेश के विकास के लिए परिवारवादी और वंशवादी सपा सरकार को प्रदेश से हटाना जरूरी है। 
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि यह युवा सम्मेलन सूफी संत कबीर की धरती पर हो रहा है, जो कभी भी धर्म, जाति व परिवार के बंधन में नहीं रहे। कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और उनके कार्य करने की क्षमता को युवा सम्मेलन निखारने का काम करेगा। प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल को फर्टिलाइजर, एम्स दिया, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में फोर लेन और नई रेल लाइनों के लिए बजट दिया। रेलवे लाइन का निर्माण भी शुरू किया गया। जबकि सपा के राज में गुंडाराज, भ्रष्टाचार चरम पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह ने कहा कि सपा पर युवाओं ने भरोसा जताया और पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई, लेकिन प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार तक उपलब्ध नहीं करा सकी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने की। सम्मेलन में गोरखपुर परिक्षेत्र के सभी 11 जिलों के युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान युवा सम्मेलन के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर मुकुल ने जनपदवार वृत्त लिया। सम्मेलन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, त्रयंबक नाथ त्रिपाठी, राम जियावन मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीव चौरसिया, सेतबान राय, श्याम करन सिंह, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, हेमंत चतुर्वेदी, राजेश सिंह, अनिरूद्ध निषाद, अम्ब्रीश राय, दिनेश पांडेय, बब्बन शर्मा, अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed