{"_id":"6a19e1e12101adfdb60fbb16","slug":"prisoners-will-be-given-training-in-mushroom-cultivation-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151331-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कैदियों को मशरूम की खेती का दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कैदियों को मशरूम की खेती का दिया जाएगा प्रशिक्षण
Sat, 30 May 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार और एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। कैदियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों ने हाॅस्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की। सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। अधिकारियों ने स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित जिला कारागार में मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बंदियों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। संवाद
विज्ञापन