फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Principal should complete the incomplete work within the stipulated time limit.

Sant Kabir Nagar News: अधूरे काम निर्धारित समय सीमा में ही पूरा करें प्रधानाध्यापक

Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Principal should complete the incomplete work within the stipulated time limit.
मेंहदावल। अपने विद्यालयों पर सभी अधूरे काम निर्धारित समय सीमा के भीतर ही प्रधानाध्यापक पूरा करने में जुट जाएं। जिससे विद्यालयों के बारे में मांगी जा रही सूचनाओं से संबंधित कोई समस्या न उत्पन्न हो। शुक्रवार को यह बातें बीआरसी पर मासिक समीक्षा बैठक में बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कही। उन्होंने कहा सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशक और अनुचरों के फैमिली आईडी बनवाना अनिवार्य है। कंपोजिट ग्रांट खर्च करने का प्रमाण पत्र देने व स्कूलों में बेहतर सुविधाओं से संतृप्त करने, स्मार्ट क्लास संचालित कराने पर जोर के साथ विद्यालयों का संचालन समय से किए जाने के अलावा शैक्षिक गुणवत्ता के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए। बैठक में नवीन नामांकित बच्चों का आधार प्रमाणीकरण, डीबीटी योजना पेंडेंसी के अलावा मिशन प्रेरणा, दीक्षा पोर्टल और निपुण लक्ष्य एप के दैनिक आकलन व शिक्षण गुणवत्ता, निपुण संवाद के संबंध में जानकारी आईसीटी लैब के उपयोग समेत 19 बिंदुओं पर समीक्षा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed