{"_id":"612fc5688ebc3efefb70d057","slug":"primary-school-opened-khalilabad-news-gkp4076053196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई, रौनक लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुई कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई, रौनक लौटी
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय बाघनगर में स्कूल खुलने पर बच्चों का स्वागत किया गया।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरू हुई कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई, रौनक लौटी
स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों ने तिलक लगाकर बच्चों का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेसी
संतकबीरनगर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते बंद चल रहे कक्षा एक से पांच तक के स्कूल बुधवार को खुल गए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में रौनक लौट आई है। पहले दिन बच्चे स्कूल पहुंचे तो अध्यापकों ने तिलक लगाकर व फूल वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया, जबकि बच्चे भी स्कूल पहुंचकर काफी खुश नजर आए।
कोरोना का प्रकोप कम होने पर शासन ने एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में पठन-पाठन शुरू करने का निर्णय लिया। इसके तहत बुधवार को स्कूल खुलने के साथ ही रौनक बढ़ गई है। वैसे दो वर्ष से कोरोना जैसी बीमारी का दंश स्कूूली छात्र झेल रहे हैं। नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के स्कूलों को बंद हुए करीब दो साल बीत गए हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। कक्षा छह से लेकर आठ के स्कूल मार्च माह में खोले गए। अप्रैल माह में कोरोना का प्रकोप तेज हुआ तो सभी विद्यालय फिर से बंद कर दिए गए। तबसे अभी तक विद्यालय बंद चल रहे थे। बीच में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के पठन-पाठन के निर्देश दिए गए। इसके बाद 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों का संचालन शुरू हुआ। उसके बाद एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों का संचालन शुरू हुआ। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय खलीलाबाद, मॉडल प्राथमिक विद्यालय प्रथम खलीलाबाद में बच्चों के आने पर स्वागत किया गया। पहले दिन बच्चों से परिचय कार्यक्रम हुआ। प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों का संचालन बुधवार से शुरू हो गया है। स्कूलों में आने वाले बच्चों को कोविड प्रोटोकाल के तहत बैठाने की व्यवस्था की गई व मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया।