फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prices of flour, papad and oil along with dry fruits increased

Sant Kabir Nagar News: मेवा के साथ मैदा, पापड़ और तेल के बढ़े दाम

Tue, 11 Mar 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Prices of flour, papad and oil along with dry fruits increased
 दुकान पर किराने के सामान की खरीदारी करते लोग।
संतकबीरनगर। होली त्योहार पर महंगाई की मार देखने को मिल रहा है। मेवा से लेकर अन्य सामग्री के दामों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में खरीदारी के दौरान लोगों को अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ रही है। बढ़ी हुई कीमत को देखकर लोग अपने निजी आवश्यकता से कम ही सामान लेकर घर जा रहे हैं।
विज्ञापन

होली के त्योहार में दो दिन का ही समय शेष बचा हुआ है। इसके चलते बाजारों में रौनक लौट आया है। गृहणियां अपने परिजनों के साथ पर्व पर पकवान बनाने के लिए बाजार में जा रही है। होली से पहले मैदा, पापड़, काजू, बादाम और किशमिश के दाम बढ़ गए हैं। त्योहार को देखते हुए लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार मेवा व अन्य खाद्य पदार्थ की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सामान खरीदने से पहले ग्राहक बार-बार दुकानदार से सामान का दाम पूछ रहा है। इसके बाद जरूरत से कम ही सामान खरीदकर घर ले जा रहे हैं। जिससे पर्व पर घर आने वाले मेहमानों एवं परिवार के सदस्यों अच्छे से अच्छा पकवान तैयार करके उनको खिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
पकवान के सामान व उनकी कीमत
सामान भाव
चिरौंजी 2200
काजू 800
किशमिश 270
रिफाइंड 155
मैदा 35
बादाम 900
सीमा पाउडर 150
छुहारा 270
आलू पापड़ 180
नोट- सभी सामान का भाव प्रति रुपये किलो
----------------
कुछ का भाव है कम तो कुछ का ज्यादा
पिछले साल की अपेक्षा इस बार कुछ सामान का भाव 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा हुआ है, जबकि कुछ सामान के भाव कम भी हुए हैं। इसके बाद भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
-महेश गुप्ता, दुकानदार
कोट
त्योहार पर महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। इस बार मेवों के दाम में भी काफी उछाल देखने को मिल रहा है। जिससे बजट गड़बड़ा रहा है।
लता सिंह, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed