फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   prepared electricity centre

विद्युत उपकेंद्र बन कर तैयार, सप्लाई शुरू होने का इंतजार

Sun, 27 Feb 2022 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
prepared electricity centre
विद्युत उपकेंद्र बन कर तैयार, सप्लाई शुरू होने का इंतजार
विज्ञापन

जिम्मेदार देते ध्यान तो 100 गांवों की सुधरती विद्युत व्यवस्था
लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड पौली के चौराकला में एक साल पहले ही विद्युत सब स्टेशन बन कर तैयार है, लेकिन आपूर्ति अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। जिम्मेदार ध्यान देते तो क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों की विद्युत व्यवस्था में सुधार हो जाता है। क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत सब स्टेशन चालू कराने की मांग की।
विकास खंड पौली के गांवों में विद्युत सब स्टेशन मुखलिसपुर और बस्ती जिले के देईसांड़ से विद्युत सप्लाई की जाती है। दोनों स्टेशनों की दूरी 25 से 30 किलोमीटर होने के कारण गांव के लोगों को जहां लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं अधिक दूरी होने के कारण आए दिन फाल्ट होने से विद्युत सप्लाई बाधित हो जाती है। गांव के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2018 में चौरा कला के पास विद्युत सब स्टेशन की आधारशिला रखी गई थी। आईपीडीएस योजना के तहत करीब दो करोड़ की लागत से 33/11 केवीए का विद्युत उपकेंद्र वर्ष 2021 में बनकर तैयार हो गया। क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद थी कि शीघ्र ही इस विद्युत उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई गांवों को मिलने लगेगी और तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन अभी तक विद्युत उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई शुरू नहीं की गई और न ही उपकेंद्र से तारों के माध्यम से गांव को जोड़ा गया। ग्रामीण रामचंद्र, पूर्णमासी, राम पलट, गंगादीन, रवींद्र और जोखन प्रसाद आदि का कहना है कि बस्ती जिले के देईसांड़ विद्युत उपकेंद्र से दो न्याय पंचायतों के 18 गांवों को विद्युत सप्लाई की जाती है। अधिक दूरी होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या तो रहती ही है। साथ ही आए दिन फाल्ट भी हुआ करता है। गैर जनपद होने के कारण विद्युत निगम के लोग यहां के लोगों की समस्या पर कम ध्यान देते हैं। चौरा कला में बनकर तैयार हुए विद्युत सब स्टेशन से विद्युत सप्लाई शुरू कर दिया जाए तो यहां के लोगों को विद्युत समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव के पहले विद्युत उपकेंद्र चोरा कला से विद्युत सप्लाई होने लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

चौराकला में जो कार्यदायी संस्था ने कार्य कराया है, वह डिफाल्टर है। अभी कार्य भी सप्लाई शुरू करने योग्य नहीं हुआ है। अधीक्षण अभियंता की ओर से कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को पत्र भेजा गया है। वैसे पूरी कोशिश है कि जो कार्य नहीं हुए है, उसे पूरा कराया जाए, ताकि आपूर्ति शुरू कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed