फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparations for the Shravan Mela at Baijunath Shiva Temple have begun.

Sant Kabir Nagar News: बैजूनाथ शिव मंदिर में श्रावण मेले की तैयारी शुरू

Tue, 21 Jul 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Shravan Mela at Baijunath Shiva Temple have begun.
लोहरैया। श्रावण मास में बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर बसवारी गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंगलवार को धनघटा थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने मंदिर परिसर में ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री जितेंद्र राय उर्फ बिट्टू राय ने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को हजारों की संख्या में शिवभक्त सरयू और अन्य नदियों का जल लेकर बाबा बैजूनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। श्रद्धालु रात को तीन बजे से ही कतार में लग जाते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर एवं मेले में भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। थाना प्रभारी ने सभी सुझावों की जानकारी लेते हुए श्रावण मेले को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंदिर के पुजारी प्रहलाद गोस्वामी, धीरज राय, मदन राय, अभिषेक राय सहित अन्य ट्रस्ट पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed