{"_id":"6a5fb205ea86eddccc028eb0","slug":"preparations-for-kanwar-yatra-inspected-at-birhar-ghat-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154175-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिड़हर घाट पर कांवड़ यात्रा की तैयारियां परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिड़हर घाट पर कांवड़ यात्रा की तैयारियां परखीं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पवित्र सावन मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एएसपी सुशील कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम के साथ बिड़हर घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
एएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्नान पर्व और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान घाट पर गोताखोरों की तैनाती, चिकित्सा सुविधा, पेयजल व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कहा कि सावन मास की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और निर्भय होकर धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो सकें।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम धनघटा रविन्द्र प्रताप गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, मंदिर के पुजारी और क्षेत्र के संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे।