फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparation for organizing Maghar festival, happiness in people

मगहर महोत्सव के आयोजन की तैयारी, लोगों में खुशी

Fri, 04 Jan 2019 11:33 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 04 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Preparation for organizing Maghar festival, happiness in people
मगहर महोत्सव के आयोजन की तैयारी, लोगों में खुशी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मगहर (संतकबीरनगर)। संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर के कबीरचौरा परिसर में 1987 से कबीर की वाणी जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए मगहर महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन यह पिछले तीन साल से नहीं हो पा रहा था। अब आयोजन की सुगबुदाहट से लोगों में खुशी है। 

इस संबंध में मगहर महोत्सव समिति के लोगों से ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को महोत्सव के आयोजन को लेकर उनके मनकी बात जानने की कोशिश की है। चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने बताया कि कबीर ने विश्व को शांति सद्भाव का संदेश दिया है। उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मगहर महोत्सव का आयोजन होता चलाया आया है। इस बार महोत्सव भव्य रूप से होगा।  मगहर महोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य वेद प्रकाश चौबे ने बताया कि आयोजन के लिए प्रयास किया गया। महोत्सव को कबीरमय बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। कलाकारों से संपर्क साधा जा रहा है। समिति के साथ ही जिले के अधिकारियों के साथ ही सम्भ्रान्त नागरिकों, व्यापारियों द्वारा महोत्सव को भव्यता देने में कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। समिति के सदस्य अवधेश सिंह ने कहा कि महोत्सव निर्धारित तिथि व समय पर लगने जा रहा है। इसके लिए डीएम का प्रयास सराहनीय है। समिति के सदस्य त्रिलोकीनाथ वर्मा ने बताया कि महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। कबीर साहेब के अनुरूप कार्यक्रम तय किए जाने के प्रति सभी लोग लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed