फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pregnant women will now undergo six prenatal check-ups instead of four.

Sant Kabir Nagar News: प्रसव से पहले गर्भवतियों की चार नहीं अब होंगी छह जांचें

Sun, 14 Jun 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women will now undergo six prenatal check-ups instead of four.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। मातृ एवं शिशु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल जारी है। इसके तहत अब गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व न्यूनतम छह जांच (एएनसी) करानी होगी। इससे पहले नियमित रूप से चार जांच का प्रावधान था। इस संबंध में परिवार कल्याण महानिदेशक ने अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए हैं। इसका पालन कराने के लिए स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है।
सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायतें हैं। सीएचसी सेमरियावां के अलावा तीन पीएचसी बूधाकला, दुधारा, दानोकुइयां शामिल हैं। इसके अलावा बाघनगर, दुधारा, सिसवादाखिली, दरियाबाद, टेमारहमत, करही आदि सेंटरों को प्रसव केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था का उद्देश्य संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की समय पर पहचान, आवश्यक चिकित्सकीय हस्तक्षेप सुनिश्चित करना और मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत प्रसवपूर्व जांच सुनिश्चित करना एक चुनौतीपूर्ण काम है पर नई व्यवस्था से उनकी निगरानी और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक गर्भवती तक गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।
परिवार के सदस्यों को भी गर्भावस्था और नवजात में दिखाई देने वाले खतरे के लक्षणों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क किया जा सके।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को सीएचसी पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर पर गर्भवतियों की जांच कर उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) की पहचान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed