फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   prdhan protested on khlilabad block

प्रधानों ने खलीलाबाद ब्लॉक पर प्रदर्शन किया

Tue, 13 Jul 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
prdhan protested on khlilabad block
प्रधानों ने खलीलाबाद ब्लॉक पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

ब्लॉक कर्मियों को कमरे से बाहर कर दरवाजा बंद कर दिया
ब्लॉक पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक कार्यालय पर सोमवार को प्रधान संघ ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक कर्मियों के कमरों में बाहर कर ताला लगा दिया। प्रधानों ने ब्लॉक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

खलीलाबाद ब्लॉक के प्रधान संघ के महासचिव अनिल देव चौधरी ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में सरकार द्वारा सामुदायिक शौचालय बनवाए जा रहे हैं। इसमें समूह की एक महिला को नियुक्त करना है, लेकिन एडीओ पंचायत एवं एडीओ आईएसबी एवं ग्राम सचिव की मनमानी से जहां पर शौचालय बना ही नहीं है वहां पर नियुक्ति के नाम पर समूह की महिला को रकम न भेजकर किसी अन्य महिला के खाते में रकम भेजी रही है। जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार है। दो माह बीत चुके हैं एडीओ पंचायत द्वारा प्रधानों का खाता नहीं खोला गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानों की अन्य कई समस्याएं जिसका निराकरण ब्लॉक कर्मी नहीं कर रहे हैं। इस दौरान मिनगू सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, सुनील कुमार, पूर्णमासी, हरिवेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम चौहान, राज कुमार, सुधीर सिंह, आशुतोष यादव, राज कुमार यादव, बालेंद्र चौधरी, अवधेश चौधरी, मोहम्मद अफजल, रामस्नेही गुप्ता, रमाकांत यादव, हुसैन अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed