{"_id":"60fdb1888ebc3e582b00954e","slug":"prd-man-died-in-accident-khalilabad-news-gkp403202320","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट से पीआरडी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट से पीआरडी जवान की मौत
विज्ञापन
मृतक पीआरडी जवान सुबाष चंद गौतम की फाइल फोटो।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट से पीआरडी जवान की मौत
बेलहर थाना क्षेत्र के नंदौर-बांसी मार्ग के अमथरी गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। बेलहर थाना क्षेत्र के नंदौर-बांसी मार्ग के अमथरी गांव के समीप रविवार की सुबह एक पीआरडी जवान की वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बखिरा थाना क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी पीआरडी जवान सुभाष चंद्र गौतम पुत्र विदेशी 46 वर्ष धर्मसिंहवा थाने पर तैनात थे। रविवार की सुबह वह साइकिल से धर्मसिंहवा थाने पर ड्यूटी करने जा रहे थे। अभी वह बेलहर थाना क्षेत्र के नंदौर-बांसी मार्ग के अमथरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत सड़क पर गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बेलहर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीआरडी सुभाष चंद की तीन बेटियां पुष्पा (20), सविता (16), बबिता (10) हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में बेलहर एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।