फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prayers were offered for rain in Friday prayers

Sant Kabir Nagar News: जुमा की नमाज में बारिश के लिए मांगी दुआ

Fri, 25 Jul 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Prayers were offered for rain in Friday prayers
जुमा की नमाज के दौरान बारिश के लिए दुआ मांगते नमाजी 
सेमरियावां। ब्लाक क्षेत्र में एक पखवारे से बारिश न होने से किसान परेशान हैं। शुक्रवार को सेमरियावां ब्लाॅक की विभिन्न गांवों की जाम मस्जिदों में जुमा की नमाज के दौरान बारिश के लिए विशेष दुआएं की गई।
विज्ञापन

खरीफ की मुख्य फसल धान की किसानों ने किसी तरह से कर दी। इधर सेमरियावां क्षेत्र में एक पखवारे से बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से धान की रोपाई की फसल सूखने लगी। खेतों में दरार फट गई है। कुछ किसान पंपिंग सेट से धान की फसल बचाने में लगे हैं। किसान बारिश के लिए परेशान हैं। दिन रात बादल की आवाजाही देख रहे हो। बादल तो कभी कभार रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के करही, सेमरियावां, उसराशहीद, मूड़ाडीहाखुर्द पिपराडोमन, बन्नी कोइलसा सेहुड़ा देवरिया नासिर, कोहरियावां उंचहराकला बुढ़ाननगर वासिन पुरवां भंगुरा, भाटापारा, निपनिया, सिसईमाफी सैथवलिया सुटेहरा, महुआरी हड़हा सफियाबाद, दुधारा, सालेहपुर, तिनहरीमाफी, दानोकुइयां, रक्साकला, पुरैना मंसूर, कानपारा, भैंसवरिया, मीरपुर आदि गांव में बारिश न होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed