फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   pramukh husband alleagd on bdo

प्रमुख के पति ने बीडीओ समेत चार कर्मियों पर मढ़े गंभीर आरोप

Thu, 26 Aug 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
pramukh husband alleagd on bdo
प्रमुख के पति ने बीडीओ समेत चार कर्मियों पर मढ़े गंभीर आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया तो धरना के साथ कोतवाली का घेराव करने की दी चेतावनी
बीडीओ की साजिश के तहत लेखाकार की ओर से फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने का मढ़ा आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख के पति ने बीडीओ समेत चार कर्मियों पर गंभीर आरोप मढ़ा है। बीडीओ समेत चारों कर्मियों के खिलाफ बुधवार को ही कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। प्रमुख के पति का आरोप है कि पुलिस उनका मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। साथ में चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के साथ ही कोतवाली पुलिस का घेराव किया जाएगा।
शिक्षक नित्यानंद ने बताया कि कि उनकी पत्नी प्रमिला खलीलाबाद की ब्लॉक की प्रमुख हैं। आरोप है कि प्रमुख पत्नी प्रमिला ने 21 अगस्त को बीडीओ रेनू चौधरी व लेखाकार राम विलास आदि के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की मौखिक सूचना ग्राम्य विकास मंत्री को दी थी। इन दोनों लोगों को समझाया भी था। आरोप है कि बीडीओ, लेखाकार व ग्राम पंचायत अधिकारी अभय प्रताप सिंह, हेड लिपिक विंध्यवासिनी विशेष राजनीतिक दल की मानसिकता रखते हैं। किसी भी कार्य के लिए प्रधानों व बीडीसी सदस्यों तथा जरूरतमंद जनता से धनउगाही करते हैं। ब्लॉक प्रमुख के बुलाने पर अनादर पूर्वक स्वयं कार्यालय में आने की बात कहते हैं। 24 अगस्त को चारों लोगों के खिलाफ ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री को लिखित शिकायती पत्र दिया था। उसी से खार खाए चारों लोग उनके घर पर चढ़कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किए। बीडीओ फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगीं। आरोप है कि चारों लोगों के खिलाफ बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि लेखाकार की ओर से दिए गए तहरीर पर पुलिस ने उनके और तीन अन्य सहयोगियों पर आनन-फानन फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया कि यदि उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है तो शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे विशाल धरना प्रदर्शन करने के साथ कोतवाली का घेराव किया जाएगा। इसके लिए प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और क्षेत्रीय जनता का सहयोग करने के लिए आह्वान किया है। बीडीओ रेनू चौधरी ने कहा कि प्रमुख के पति की ओर से उनके और अन्य कर्मियों पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। लेखाकार के साथ जो घटना घटित हुई थी, उसके संबंध में लेखाकार ने केस दर्ज कराया है। जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने के साथ शासन की योजनाओं का सही प्रकार से क्रियान्वयन कराना उनका दायित्व है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि प्रमुख के पति नित्यानंद की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। वैसे प्रमुख के पति समेत अन्य पर दर्ज मुकदमे की विवेचना सीओ कर रहे हैं। आगे जैसा अधिकारियों का दिशा निर्देश होगा, वैसी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि प्रमुख के पति की ओर से दी गई तहरीर की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बीडीओ और प्रमुख के पति संग हुई वार्ता रही विफल
मामले का पटाक्षेप कराने के लिए सीडीओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को बीडीओ रेनू चौधरी और प्रमुख के पति नित्यानंद की अधिकारियों ने बैठक कराई। दोनों लोगों ने अपना-अपना पक्ष रखा। सीडीओ अतुल मिश्र, डीआरडीए के परियोजना निदेशक डीडी शुक्ला और कुछ भाजपा नेताओं के साथ हुई बैठक में सहमति बनाने की काफी कोशिश हुई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed